
त्यौहार
दशहरा पर 10 लाइनें हिंदी मै : जानिए इस पावन पर्व के 10 महत्वपूर्ण तथ्य
दशहरा पर 10 लाइनें (10 खास बातें)
दशहरा हमारे देश का बहुत ही महत्वपूर्ण और खास पर्व है। यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। आइए, दशहरा के बारे में 10 बातें जानें जो इस पर्व को और भी खास बनाती हैं:
- अर्थ और महत्व: जब प्रभु श्री राम ने रावण का वध करके अच्छाई की स्थापना की थी तो इसकी खुशी में ही दशहरा मनाया जाता है जो कि बुराई का अंत और अच्छाई की जीत को बताता है।
- विजयादशमी क्यों कहते हैं?: दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी हम जानते हैं। इसे अश्विन महीने की जो दशमी तिथि है उस समय मनाया जाता है। इसे विजयादशमी के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण को मारकर उस पर विजय पाई थी।
- रामलीला का आयोजन: दशहरे से पहले कई स्थानों पर रामलीला मनाई जाती है। इसमें भगवान राम की कथा को नाटकीय रूप में दिखाया जाता है। इस उत्सव को देखना बहुत ही आनंदमयी अनुभव होता है।
- रावण दहन की परंपरा: दशहरा के दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के बड़े-बड़े पुतलों को जलाया जाता है। इसे बुराई के अंत और सत्य की जीत का प्रतीक माना गया है। इसे देखने के लिए बहुत सारे लोग एकत्रित होते हैं।
- पौराणिक कथा: ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने देवी दुर्गा की पूजा की थी, जिन्होंने उन्हें रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए शक्ति प्रदान की थी।
- शस्त्र पूजा का महत्व: दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है। खासकर सैनिक और योद्धा इस दिन अपने हथियारों की पूजा करते हैं। जिससे उनको ऊर्जा मिले। यह शक्ति और साहस का प्रतीक है।
- कृषि और व्यापार का संबंध: इस पर्व का कृषि और व्यापार से भी संबंध है। किसान नई फसल की पूजा करते हैं और व्यापारी नए कार्यों की शुरुआत इस दिन करते हैं।
- नए कामों की शुरुआत का दिन: दशहरे को नए और शुभ कामों की शुरुआत के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप किसी कार्य को करना चाहते हैं तो उसका शुभारंभ दशहरा के दिन अच्छा होगा।
- प्रेरणा का पर्व: दशहरा हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी कठिनाई या बुराई सामने हो, अंत में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है। यह पर्व हमें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों की ओर साहस से बढ़ने की प्रेरणा देता है।
- सांस्कृतिक विविधता: दशहरा का त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। हर राज्य में इसे अपने तरीके से मनाया जाता है, जो भारत की संस्कृति की विविधता को दर्शाता है।
दशहरा का महत्व और उत्सव
दशहरा केवल एक त्यौहार नहीं है बल्कि यह एक बुराई पर अच्छाई की जीत और श्री राम की कथा का प्रमुख भाग है।
0 Comments: